एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,मक्के से लदी पिकअप  जब्त

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,मक्के से लदी पिकअप  जब्त
Facebook WhatsApp

बनकटवा। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की 71वीं वाहिनी बड़हरवा कैम्प के जवानों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जवानों ने सीमा क्षेत्र में मुस्तैदी दिखाते हुए लावारिस हालत में खड़ी एक बोलेरो पिकअप  को पकड़ा है, जिससे भारी मात्रा में मक्का बरामद किया गया। एसएसबी के कम्पनी कमांडर इंस्पेक्टर मो. साजिद से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार देर शाम एसएसबी की टीम को एक  गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। नेपाल से मक्के की तस्करी करने के उद्देश्य से एक बोलेरो पिकअप गाड़ी बरैला बॉर्डर के रास्ते भारतीय सीमा को पार करने की फिराक में है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसबी द्वारा तुरंत एक विशेष गश्ती दल का गठन किया गया। इस दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए  पिलर नंबर 368 के भारतीय सीमा के अंदर लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप गाड़ी लावारिस अवस्था में खड़ी हुई दिखाई दी। एसएसबी जवानों को देखकर तस्कर गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहे।जब एसएसबी के जवानों ने संदिग्ध वाहन से तलाशी ली, तो उसके अंदर प्लास्टिक से ढकी हुई 60 बोरियों में लदा मक्का बरामद किया गया।

घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोगों से गाड़ी के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी इसकी जानकारी देने से इनकार किया। एसएसबी ने अपने ही दो जवानों को गवाह बनाकर जब्ती की कानूनी कार्रवाई पूरी की। पकड़े गए वाहन की पहचान कर ली गई है, जिसका पंजीकरण संख्या रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-06-जीएफ 0908 है।  एसएसबी द्वारा जब्त किए गए मक्के और बोलेरो पिकअप को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क (कस्टम) कार्यालय को सौंप दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page