मतदान में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मियों का 30 से 05 नवंबर तक होगा द्वितीय चरण का प्रशिक्षण

मतदान में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मियों का 30 से 05 नवंबर तक होगा द्वितीय चरण का प्रशिक्षण
Facebook WhatsApp


– विधानसभा वार प्रशिक्षण की तिथि एवं समय का निर्धारण

– वोटिंग में भाग लेने के लिए निर्धारित प्रपत्र के अनुकूल वोटिंग  सेंटर सहित अन्य सुविधा निर्धारण का निर्देश जारी


मोतिहारी। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी  सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में जिला के सभी 12 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियो के साथ बैठक कर निर्वाचन कार्यो की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान सभी निर्वाची पदाधिकारी से उनके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डिस्पैच सेंटर की तैयारी की जानकारी प्राप्त की गई। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल मोतिहारी के द्वारा बताया गया कि सभी 12 विधानसभा क्षेत्र के लिए डिस्पैच सेंटर को पूर्ण रूप से तैयार कर दिया गया है एवं स्ट्रांग रूम में ईवीएम के रखने की जगह की मार्किंग कर दी गई है।

जिलाधिकारी के सवाल के जबाब में बताया गया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के आवासन के लिए कुल 144 लोकेशंस चिन्हित है, सभी जगहों पर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने जिला सशस्त्र बल के जवानों के ठहराव स्थल की भी जानकारी प्राप्त की एवं वहां भी शीघ्र सभी कार्य पूर्ण करनेे का निर्देश दिया।

उन्होने  बताया कि मतदान दल के पदाधिकारियों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 30 अक्टूबर से प्रारंभ होगा जो 5 नवंबर तक चलेगा। फलस्वरूप तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशिक्षण सीएस डीएवी पब्लिक स्कूल बनकट, मोतिहारी में दी जाएगी।

द्वितीय चरण का प्रशिक्षण विधानसभा वार दी जाएगी। प्रशिक्षण दो पालियों में दी जाएगी। प्रथम पाली 10 बजे  से 1 बजे अपराह्न तक चलेगी एवं द्वितीय पाली 2 बजे से शाम 5 बजे अपराह्न तक चलेगी। विधानसभा वार प्रशिक्षण के बारे में बताया गया कि 30 अक्टूबर को 10-रक्सौल के सभी पोलिंग पर्सनल्स का प्रशिक्षण प्रथम पाली में एवं उसी दिन द्वितीय पाली में 11- सुगौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी पोलिंग पार्टी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार 31 अक्टूबर को प्रथम पाली में 12-नरकटिया विधानसभा क्षेत्र एवं 31 अक्टूबर को ही द्वितीय पाली में 13- हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पर्सनल्स का प्रशिक्षण कराया जाएगा। 01 नवंबर को प्रथम पाली में 14- गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र एवं 01 नवंबर को ही द्वितीय पाली में 15- केसरिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल पदाधिकारियो को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जबकि 03 नवंबर को प्रथम पाली में 16- कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 03 नवंबर को ही द्वितीय पाली में 17- पिपरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसके अतिरिक्त 04 नवंबर 2025 को प्रथम पाली में 18-मधुबन विधानसभा क्षेत्र एवं 04 नवंबर को ही द्वितीय पाली में 19- मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं 05 नवंबर को प्रथम पाली में 20- चिरैया विधानसभा क्षेत्र एवं 05 नवंबर को ही द्वितीय पाली में 21- ढाका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान दल पदाधिकारी को ट्रेनिंग दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के द्वितीय चरण  अंतर्गत  मतदान दल के वैसे कर्मी जिन्होंने फार्म 12 में अपना आवेदन दिया है, उनका वोटिंग भी बैलेट पेपर के माध्यम से प्रशिक्षण स्थल अर्थात सीएस डीएवी पब्लिक स्कूल बनकट में ही कराया जाएगा।

– प्रशिक्षण लेने वालो की वोटिंग के लिए लगेंगे 12 टेबल


जिलाधिकारी ने बताया प्रशिक्षण में भाग लेने वालो के लिए वोटिंग की स्थल पर ही व्यवस्था रहेगी।     12 टेबल लगाए जाएंगे एवं प्रॉपर तरीके से वोटिंग कराई जाएगी। वहीं मतदान के लिए हेल्प डेस्क भी बनाये जायेंगे। मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। उल्लेखनीय  है कि बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया जायेगा। मतदान में वहीं भाग ले सकेंगे, जिन्होने प्रपत्र 12 में अपना आवेदन दिया है।
-85 वर्ष की आयु वाले व दिब्यांगजन 31 अक्टूबर को कर सकेंगे वोटिंग
जिलाधिकारी ने बताया कि अब्सेंटी वोटर्स अर्थात वैसे मतदाता जिनकी आयु 85 वर्ष से अधिक है या  दिव्यांग मतदाता हैं, जिन्होंने प्रपत्र 12 डी में अपना आवेदन दिया है, उनके मतदान की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। इनका मतदान 31 अक्टूबर को कराया जाएगा एवं उस दिन मतदान नहीं कर सकने वाले मतदाता 04 नवंबर को मतदान कर सकेंगे। इनका मतदान कराने के लिए अलग से मतदान दल का गठन किया जाएगा, जो बैलट बॉक्स के साथ उनके घर तक जाएंगे और वहां पर प्रॉपर प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए इनका मतदान कराएंगे। 31 अक्टूबर को अनुपस्थित रहने वाले अब्सेंटी वोटर्स के परिवार जनों को यह सूचना दे दी जाएगी की अगली तिथि 4 नवंबर को टीम पुनः आएगी। वहीं सभी निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अब्सेंटी वोटर्स के प्राप्त आवेदन का समुचित जांच कर लें एवं यह देख ले कि ये मार्क कैटेगरी में है अथवा नहीं। उन्होने मतदान कराने के लिए मतदान दल का गठन का निर्देश भी दिया।      बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के मतदान अंतर्गत  जिले में अन्य जिले के कार्यरत कर्मी   डाक मत पत्र से मतदान करने के लिए अगर प्रपत्र- 12 में अपना आवेदन दिया है, तो  वैसे सभी कर्मी 30  एवं 31 अक्टूबर को  स्पेशल फैसिलिटेशन सेंटर लुंबिनी भवन मोतिहारी में अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। बैठक में जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, सहायक समाहर्ता सुश्री प्रिया रानी,उप निर्वाचन पदाधिकारी सरफराज नवाज सहित सभी छः अनुमंडलो के अनुमंडल पदाधिकारी डीसीएलआर, जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त सभी सेक्टर पदाधिकारी, जिला स्तर पर गठित सभी  कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page