दिवाली-छठ पर्व पर विशेष पोलियो अभियान 18 से 28 अक्टूबर तक

दिवाली-छठ पर्व पर विशेष पोलियो अभियान 18 से 28 अक्टूबर तक
Facebook WhatsApp

– नेपाल व बाहरी राज्यो से  लौटने वाले 5 वर्ष तक के बच्चों पर विभाग की नजर

– बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर पिलाई जाएगी दवा


मोतिहारी। दिवाली-छठ पर्व पर विशेष पोलियो अभियान के तहत 18 से 28 अक्टूबर तक बच्चों को पल्स पोलियो से बचाव को दवा पिलाई जा रही है।

लिहाजा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।  इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. रविभूषण श्रीवास्तव व डीआईओ डॉ. शरत चंद्र शर्मा ने बताया की नेपाल व बाहरी राज्यो से बिहार लौटने वाले 5 वर्ष तक के बच्चों पर टीम की विशेष नजर रहेगी।

वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रक्सौल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने बताया की रक्सौल के सटे  नेपाल की सीमा से बाहरी लोग आते है, इसलिए बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। 05 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक उक्त स्थलो के अतिरिक्त  छठ घाटों पर भी   पिलाई जायेगी।

इस विशेष अभियान में खासकर वैसे बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाना है, जो त्योहार के समय अपने घर आए हों।

उल्लेखनीय है कि जिला को पोलियो के खतरों से मुक्त कराने के उद्धेश्य से यह विशेश पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जो आगामी 28 अक्टूबर तक चलेगा।  सीएस डॉ. रविभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पर्व त्योहार में बाहर से आने.जाने वाले बच्चे पोलियो की खुराक पीकर पोलियो के संभवित खतरों के प्रति सुरक्षित हो सकें।

इसलिए ट्रांजिट टीम के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित स्थलो पर बच्चों को प्लस पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं। गठित दल का अनुश्रवण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, नोडल चिकित्सा पदाधिकारी, बीएमसी यूनिसेफ द्वारा किया जायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page