पुलिस की विशेष कार्रवाई में हत्या के प्रयास समेत 12 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस की विशेष कार्रवाई में हत्या के प्रयास समेत 12 अभियुक्त गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। हरसिद्धि थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बाद में गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के दौरान हत्या के प्रयास के तीन अभियुक्त, शराब के पूर्व दर्ज कांड के दो अभियुक्त, विभिन्न कांडों के एक अभियुक्त तथा छह वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों से आवश्यक पूछताछ की गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

छापामारी में अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, दरोगा अंकित कुमार, दरोगा प्रीतम कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी इसी तरह का अभियान  जारी रहेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page