वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, एक के बाद एक तोड़े कई विश्व रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, एक के बाद एक तोड़े कई विश्व रिकॉर्ड
Facebook WhatsApp

दोहा। भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को दोहा में रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी। 15 वर्षीय वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक पूरा किया और इसके बाद 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया।

उन्होंने अपनी पारी में रिकॉर्ड 28 छक्के लगाए। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ए ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ केवल 14.2 ओवर में 250 रन का लक्ष्य हासिल किया। गुरु पर्व के अवसर पर 24 नवंबर को खेले गए इस मुकाबले में वैभव ने केवल 53 गेंदों में 204 रन बनाए। इस दौरान वैभव ने 7 चौके और 28 छक्के लगाए।

वैभव का 50 ओवर के क्रिकेट में 52 गेंदों में आया दोहरा शतक है। उन्होंने न्यूजीलैंड के चैड बोवेस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने अक्टूबर, 2024 में न्यूजीलैंड की घरेलू 50 ओवर प्रतियोगिता में कैंटरबरी की ओर से ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था।

इस युवा बल्लेबाज ने लिस्ट ए क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने 28 छक्के लगाए और ऑस्ट्रेलिया के डी’आर्सी शॉर्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम एक पारी में 23 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था।

इससे पहले वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था, जिन्होंने अक्टूबर 2023 में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की ओर से तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक बनाया था। वैभव ने 28 गेंदों में शतक पूरा कर उनसे एक गेंद कम में यह उपलब्धि हासिल की।

लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव के नाम सबसे तेज रिकॉर्ड

– सबसे तेज अर्धशतक : 11 गेंद, श्रीलंका ए के खिलाफ (2026)

– सबसे तेज शतक : 28 गेंद, यूएई के खिलाफ (2026)

– सबसे तेज 150 रन : 40 गेंद, यूएई के खिलाफ (2026)

– सबसे तेज दोहरा शतक : 52 गेंद, यूएई के खिलाफ (2026)

पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ रविवार को मौका गंवाने की निराशा को पीछे छोड़ते हुए वैभव ने मंगलवार शाम यूएई के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने केवल 40 गेंदों में 150 रन पूरे कर लिए थे। उस समय तक उनके बल्ले से 20 छक्के और छह चौके निकल चुके थे। दोहा स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के मैदान पर वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने स्पिन और तेज गेंदबाजों, दोनों के खिलाफ बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की और लगातार गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचाया।

लिस्ट ए क्रिकेट में यह दूसरा मौका था, जब वैभव ने 150 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले उन्होंने 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की ओर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 36 गेंदों में शतक लगाया था और बाद में 84 गेंदों में 190 रन की पारी खेली थी। विजय हजारे ट्रॉफी भारत की घरेलू 50 ओवर की प्रतियोगिता है।लिस्ट ए क्रिकेट के सबसे तेज शतक

– 28 गेंद : वैभव सूर्यवंशी, भारत ए बनाम यूएई (2026)

– 29 गेंद : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया (2023)

– 31 गेंद : एबी डिविलियर्स, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (2015)

– 32 गेंद : साकिबुल गनी, बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश (2025)

रिकॉर्ड तोड़ना अब वैभव की आदत बनता जा रहा है। आईपीएल के अपने पहले ही सत्र में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था। इसके साथ ही वह आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page