नीतीश कुमार ने 20 वर्षों के कार्यकाल में बिहार का कायाकल्प कियाः महेश्वर हजारी
मोतिहारी। स्थानीय नगर भवन में मंगलवार को चम्पारण की ऐतिहासिक धरती पर जनता दल यूनाइटेड ने ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर सुशासन और विकास के दो दशकों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उद्घाटन पूर्व मंत्री विधायक महेश्वर हजारी, विधायक शालिनी मिश्रा, विधायक विशाल शाह, जिला अध्यक्ष भरत पटेल के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं जद(यू) के प्रमुख नेता महेश्वर हजारी ने शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जद(यू) भरत पटेल ने की।
आयोजित कार्यक्रम “दो दशकों का उपहार – विकसित और समृद्ध बिहार” रहा। जिस पर उपस्थित वक्ताओं ने प्रकाश डाला। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों में हुए विकास कार्यों और सुशासन की नीतियों पर संवाद किया गया।
मुख्य वक्ता महेश्वर हजारी ने अपने संबोधन में कहा कि 24 नवंबर यह कोई सामान्य दिन नहीं है। इसी तारीख को नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली थी। उन्होने अगले 20 वर्षों में इसका कायाकल्प करके दिखा दिया।
विधायक विशाल शाह ने कहा कि नीतीश कुमार को जो बिहार मिला था, वह अंधेरे में था। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में तरह-तरह के आपसी विवाद मतभेद थे। स्कूल, अस्पताल, सड़क की हालत अच्छी नहीं थी। अपराधी खुलेआम सड़कों पर घूमते थे। बिहार फिरौती के लिए अपहरण रंगदारी के लिए जाना जाता था, लेकिन आज वही बिहार अपने सुशासन और न्याय के साथ विकास के लिए देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है।
विधायक शालिनी मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में कानून का राज न्याय के साथ विकास महिला सशक्तिकरण जीविका डबल डिजिट में विकास समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का ध्यान सबसे पहले सात निश्चय योजना शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार सड़कों और पुलों का जाल हर घर बिजली के साथ-साथ हर क्षेत्र में विकास हुआ है। जिसका लाभ हर तबके को मिला है।
वही जिलाध्यक्ष भरत पटेल ने अपने संबोधन में कहा की नीतीश कुमार केवल बिहार का विकास ही नहीं किये बल्कि इसके गौरव की पुनर्स्थापना भी की। वही खालिद अनवर ने कहा कि उनका कार्यकाल सुशासन और न्याय के साथ विकास के लिए देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है।
मौके पर धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य हेमराज राम, पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली, जिला प्रभारी रिंकू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शहजाद खान, शोभा सिंह, सुगंती देवी, बाबु साहेब, कविता सिंह, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ट सेवा डॉक्टर श्रीकांत कुमार, सचिव गोविंद सिंह, अमरेंद्र सिंह, विनोद पटेल, अमरनाथ कुमार, प्रकाश चौधरी,दीपक पटेल, दिनेश प्रसाद, जितेंद्र चौधरी, ध्रुव लाल माझी, लक्ष्मण पासवान, प्रमोद पासवान, बद्री पासवान, कुणाल सिंह, के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद थे । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जनता दल यूनाइटेड प्रमोद कुमार मीडिया प्रभारी ने दी।

