डुमरियाघाट में गायब हुई मां निकली दो बेटियों की हत्यारिन,गिरफ्तार
-आपसी लड़ाई के बाद रात भर घर नहीं आया पति , गुस्से में की घटना
-तीसरी बेटी को मारने में रही असफल,बेटा था ननिहाल
डुमरियाघाट। थाना क्षेत्र के सेमुआपुर गांव में दो नाबालिग सगी बहनों की हत्या के आरोप में फरार हुई मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्रभारी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने घटना के उद्भेदन की बात कही है। बताते है कि संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चियो की मौत के बाद पुलिस ने बच्चियों के पिता संतोष यादव को हिरासत में लिया था।
पुलिस अनुसंधान में जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक बताया गया है कि दो बच्चियों की मां मानती देवी और उसके पति संतोष यादव की एक दिन पहले लड़ाई हुई थी। जिसके बाद संतोष यादव घर से निकला और रात भर घर वापस नहीं आया।
इससे नाराज मानती देवी ने अपनी दोनों बेटी अंजली कुमारी (13) एवं जुली कुमारी (12) की गला दबाकर हत्या कर दी। वही एक तीसरी बेटी पुष्पा भी वही थी, जबकि बेटा ननिहाल में था। तीसरी बेटी को मारने में पुष्पा को मारने में मानती असफल रही।
पुलिस को दिए बयान में मानती देवी ने स्वीकार किया कि पति उससे लड़ाई करके घर से बाहर निकल गये और अपना फोन भी बंद कर लिए। इसके अलावा पूरी रात वह वापस घर लौटकर नहीं आये,। नतीजतन नाराज होकर उसने दोनों ही बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस इस मामले का उद्वेदन करते हुए मानती देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस टीम में चकिया डीएसपी संतोष कुमार , सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार , थाना अध्यक्ष डुमरियाघाट विवेक कुमार विमलेंदूं सहित व अन्य सब इंस्पेक्टर और सुरक्षा बल शामिल थे।

