जितना पुलिस की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर नेपाली शराब व स्कूटी जप्त
बनकटवा। जितना थाना क्षेत्र में चलाए गए एस ड्राइव अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान उत्पाद अधिनियम से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 लीटर नेपाली एंबीशन शराब तथा एक बैटरी चालित दोपहिया स्कूटी भी जब्त की।
यह कार्रवाई थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम सुंदर कुमार पिता प्रमोद गिरी, निवासी हीरमनी बाजार, थाना छौड़ादानो, दिनेश कुमार पिता जगदीश शाह, निवासी एकडरी, थाना छौड़ादानो, अजीत कुमार पिता सनफी राय, निवासी गोला पकड़िया फतेहपुर टोला, थाना लखौरा, तथा चुन्नू लाल कुमार पिता अमर राय, निवासी गोला पकड़िया फतेहपुर टोला, थाना लखौरा के रूप में की गई है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 लीटर नेपाली एंबीशन शराब बरामद की। इसके अलावा शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक बैटरी चालित दोपहिया स्कूटी भी जब्त कर ली गई। बरामद सामान को विधिवत जब्ती सूची बनाकर थाना लाया गया। जानकारी जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी

