रक्सौल कनना में माहेर ममता निवास के नव निर्मित भवन का हुआ उद्धाटन 

रक्सौल कनना में माहेर ममता निवास के नव निर्मित भवन का हुआ उद्धाटन 
Facebook WhatsApp

– जिसका कोई सहारा नहीं उसे माहेर ममता निवास है अपनाता 

पूर्वी चम्पारण। जिले के रक्सौल अंतर्गत कनना में माहेर ममता निवास के नव निर्मित भवन का उद्घाटन  मुख्य अतिथि एसएसबी डीआईजी (बेतिया)हरि प्रकाश ,एसएसबी कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. निशिकांत, कार्यवाहक कमांडेंट संजय रावत, विशिष्ट अतिथि रक्सौल एसडीओ मनीष कुमार, रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनन्द, लेंड पोर्ट रक्सौल के प्रशासक कुमार राजीव रंजन,सब जज-1 सुष्मिता कुमारीं, माहेर के संस्थापक निदेशक सिस्टर लुशी कुरियन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश बन्दना नृत्य से हुई। आगंतुक अतिथियो का स्वागत तथा संस्था को सहयोग करने वाले सहयोगियों का स्वागत  सिस्टर लुशी कुरियन ने पुष्प गुच्छ,अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर किया। इस दौरान अतिथियो ने चार  नव निर्मित भवन सेवाधाम, ममता निवासी, रोशनी निवास व अपना निवास का बारी-बारी से उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सिस्टर लुशी कुरियन व संचालन माहेर का स्थानीय प्रबंधक बिरेन्द्र कुमार ने की ।वक्ताओं ने माहेर ममता निवास के कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा जिसका कोई सहारा नहीं होता, उसे माहेर ममता निवास अपनाता है। फलस्वरूप माहेर ममता निवास को मां का घर कहा जाता है। वक्ताओं ने कहा  गरीब,लाचार,असहाय,विकलांग ,अर्ध विक्षिप्त, जो घर से निकल गए है, जो सड़क किनारे मैले कुचैले बस्त्रो में रहते है, लोगो का जूठन खाते है, तन पर  वस्त्र नहीं ,  इलाज की कोई व्यवस्था नहीं, उनकी जिंदगी मौत से बदतर बन गई हो। वैसे लोगो को माहेर ममता निवास सहारा देता है।

उसे मुफ्त में भोजन, दवा,कपड़ा व रहने की व्यवस्था  करता है,उसकी इलाज कराकर मानसिक स्थिति ठीक होने पर परिजनों से सम्पर्क करता है।परिजन अगर ले गए तो ठीक, नही तो वहीं हमेशा के लिये आश्रय बन जाता है। इस नेक कार्य में अपनी पूरा जीवन समर्पित कर देने वाली सिस्टर लुशी कुरियन का लोगो ने काफी प्रशंसा की। सिस्टर लुशी कुरियन ने कहा की माहेर पिछले 30 वर्षों से सेवा दे रही है। देश के सात राज्यो में 73 शाखाएं कार्य कर रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा सिस्टर लुशी कुरियन को नारी शक्ति सम्मान भी मिला है।

इस अवसर एसएसबी के डीआईजी हरी प्रकाश ने सिस्टर लूसी कुरियन को सम्मान पत्र से सम्मानित किया। रक्सौल थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो, हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान, समाजसेवी महेश अग्रवाल, प्रमुख उधोगपति सर्वोत्तम गिरी, वार्ड पार्षद सोनू गुप्ता,रक्सौल टेक्सटाइल्स चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, सचिव आलोक श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता, लायंस क्लब के जोनल चेयर पर्सन बिमल सर्राफ,दिनेश गुप्ता, समाजसेवी रणजीत सिंह, शारदा कला केंद्र की निदेशिका शिखा रंजन,महिला नेत्री पूर्णिमा भारती,  पार्वती तिवारी, मीरा कुशवाहा,मीतू गुप्ता ,सोनू काबरा, सरोज गिरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page