रक्सौल में 9.60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

रक्सौल में 9.60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के रक्सौल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 9.60 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक बाइक और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के होटल नकाशा, रेलवे स्टेशन रोड तथा नागा रोड स्थित जिला परिषद मार्केट में छापेमारी की। इस दौरान नेपाल के मकवानपुर जिला निवासी दिपेश थिंग (22), सागर कार्की (24) तथा रक्सौल वार्ड संख्या 20 निवासी टार्जन आलम (26) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page