सड़क एवं नाला निर्माण की दिशा में महापौर ने की लोगों से अपील 

सड़क एवं नाला निर्माण की दिशा में महापौर ने की लोगों से अपील 
Facebook WhatsApp

-नगर निगम कार्यालय में लिखित शिकायत पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया 

मोतिहारी। नगर निगम  की महापौर प्रीति कुमारी निगम अंतर्गत सड़क या  जर्जर क्षतिग्रस्त नाला निर्माण की दिशा में काफी तत्पर है, फलस्वरूप उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके वार्ड में पथ निर्माण विभाग के अधीन कोई मुख्य सड़क अथवा नगर निगम के अधीन  सड़क या नाला जर्जर अथवा क्षतिग्रस्त अवस्था में है, तो उसकी सूचना महापौर  कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि संबंधित विभाग को अवगत कराकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा सके।

उन्होंने बताया है कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पथ निर्माण विभाग के माध्यम से अनेक जर्जर मुख्य सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कराया जा चुका है।  कई स्थानों पर कार्य प्रगति पर है। शेष जर्जर मुख्य सड़कों की भी सूची संबंधित विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत एवं निर्माण कार्य में शामिल कराया जा सके। सभी वार्डों के गली-मोहल्लों में सड़क एवं नाला निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। सभी वार्डों में समान रूप से सड़क एवं नाला निर्माण की योजनाओं की निविदा समाप्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page