व्यवहार न्यायालय के दो एडीजे बने अनन्य विशेष उत्पाद न्यायाधीश

व्यवहार न्यायालय के दो एडीजे बने अनन्य विशेष उत्पाद न्यायाधीश
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। महानिबंधक, उच्च न्यायालय पटना द्वारा संसूचित अनुशंसा के आलोक में बिहार मध निषेध और उत्पाद अधिनियम 2016 के अंतर्गत जिला व्यवहार न्यायालय के दो जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश को अनन्य विशेष उत्पाद न्यायालय के न्यायाधीश बनाए गए हैं।

माननीय राज्यपाल के आदेशानुसार सरकार के सचिव रजनीश कुमार ने 9 जुलाई को संसूचित पत्र संबंधित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भेजा है। जिसमें तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार तिवारी को अनन्य विशेष उत्पाद न्यायालय द्वितीय एवं उन्नीसवीं जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश राजविजय सिंह को अनन्य विशेष उत्पाद न्यायालय तृतीय के विशेष न्यायाधीश बनाए गए हैं।

उच्च न्यायालय पटना एवं सरकार के आदेशानुसार एवं संसूचित पत्र के आलोक में दोनों न्यायाधीशों ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास को अपना योगदान देकर संबंधित न्यायालय का प्रभार ग्रहण कर न्यायालीन कार्य प्रारंभ कर दिए।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page