भारत ने साइप्रस के जहाज पर ईरान के हमले की निंदा की

भारत ने साइप्रस के जहाज पर ईरान के हमले की निंदा की
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। भारत ने ओमान के तट पर साइप्रस ध्वज वाले कंटेनर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए ईरानी हमले की निंदा की है। साथ ही वाणिज्यिक जहाजों पर बार-बार हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय जलक्षेत्र में सुरक्षित नौवहन बहाल करने के लिए तत्काल तनाव कम करने और राजनयिक समाधान तलाशने का आग्रह किया है।उल्लेखनीय है कि साइप्रस के जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे। हमले के बाद 10 को बचा लिया गया है और एक लापता है।

विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि हम आज सुबह ओमान के तट पर वाणिज्यिक पोत जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। पोत पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को अब तक बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक लापता बताया जा रहा है।बयान में कहा गया है कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और चल रहे खोज एवं बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है। हम ओमान के अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की लगातार घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। हम तनाव को तत्काल कम करने और राजनयिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने का अपना आह्वान दोहराते हैं ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल हो सके। क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के माध्यम से निर्बाध नौवहन और वाणिज्य को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page