आन लाइन गेम में हारे पैसे का डैमेज कंट्रोल के लिए युवक ने अपनी दुकान में कराई लूट,दो गिरफ्तार
मोतिहारी। पकड़ीदयाल के डुमरबाना गांव निवासी आशिक अली ने आन लाइन गेम में हारे हुए पैसे का कर्ज चुकाने के लिए दोस्तो के साथ साजिश कर अपने ही दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिलाया। इस मामले का पुलिस ने महज दो घंटे में उद्भेदन करते हुए दुकानदार आशिक अली और उसके एक दोस्त शाहिद आलम को गिरफ्तार किया है।
जिससे 32400 की राशि बरामद की गई है और लूट में प्रयुक्त बाइक सहित मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से घटना की पड़ताल की जिसके बाद इस पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ।बताया गया है कि उक्त युवक ने दिन दहाड़े मोबाइल फोन की दुकान से दो बाइक सवार बदमाशों द्वारा 50 हजार की लूट करने का मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराया था। जिसके जांच के बाद पता चला के उसके पिता नूर मोहम्मद दुकान के एग्रीमेंट का 50 हजार रुपया दुकान में रखे थे। जिसको लेकर बेटे की नीयत खराब हो गई और दूसरी ओर आशिक अली आन लाइन गेम में काफी पैसे हार कर कर्ज में था,इसको लेकर उसने दोस्तों के साथ मिलकर एक साजिश रच डाली।
जिसमें आशिक के दो दोस्त बाइक से पहुंचे और आर्म्स के बल पर दिन दहाड़े 50 हजार की लूट कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर डीएसपी पकड़ीदयाल चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और महज दो घंटे में कथित अपराधी गिरफ्तार किए गए। इस घटना में आशिक अली का दूसरा दोस्त अमन कुमार भी शामिल है जिसकी तलाश में पुलिस रेड कर रही है।

