डॉ. मंजर नसीम की पुत्री ऐमन मंजर ने एमजीआर यूनिवर्सिटी में 92 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बनी, बधाइयों का तांता

डॉ. मंजर नसीम की पुत्री ऐमन मंजर ने एमजीआर यूनिवर्सिटी में 92 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बनी, बधाइयों का तांता
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिला के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मंज़र नसीम की पुत्री डॉ. ऐमन मंज़र ने अपनी असाधारण प्रतिभा और मेहनत के बल पर बेंगलुरु के राजा राजेश्वरी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करते हुए 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने एमजीआर यूनिवर्सिटी में सर्वोच्च स्थान हासिल कर नया इतिहास रचा है। बताया जा रहा है कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के अबतक के सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड में शामिल है।

डॉ. ऐमन मंजर की इस उल्लेखनीय सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा मोतिहारी गौरवान्वित हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, चिकित्सक समुदाय, शुभचिंतकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों से लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। वहीं  मंजर परिवार ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों एवं चाहने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता सभी की दुआओं, शुभकामनाओं और स्नेह का परिणाम है।  ऐमन की यह उपलब्धि समाज के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

डॉ. ऐमन मंज़र ने अपनी आगे की योजना साझा करते हुए कहा कि उनकी इच्छा देश और विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से आधुनिक चिकित्सा तकनीकों एवं उच्च शिक्षा का अध्ययन कर अपने ज्ञान और अनुभव का उपयोग देश, समाज और मानवता की सेवा में करना है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही उनका प्रमुख लक्ष्य है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page