नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेमरा पाठक टोला निवासी लक्ष्मण साहनी के पुत्र राजू साहनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को इलाके की एक नौ वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर एक युवक झाड़ी में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। परिजनों ने मंगलवार को तुरकौलिया थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू साहनी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

