लंबे समय से फरार चल रहा मोस्ट वांडेड जाकिर हुसैन गिरफ्तार

लंबे समय से फरार चल रहा मोस्ट वांडेड जाकिर हुसैन गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।  जिले में फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिहार एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकरदेई थाना कांड संख्या 63/26 के मुख्य वांछित अभियुक्त जाकिर हुसैन को छतौनी थाना क्षेत्र से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के आधिकारिक बयानों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से कानून की गिरफ्त से दूर और फरार चल रहा था। बताते है कि यह गिरफ्तारी खुफिया तंत्र और मानव-तकनीकी इनपुट पर आधारित थी। 3 जुलाई 2026 को टीम को एक पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि वांछित आरोपी छतौनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसी ठिकाने पर मौजूद है।

सूचना मिलते ही एसटीएफ की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए इलाके में योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जाकिर हुसैन नकरदेई थाना कांड संख्या 63/26 , जो दिनांक 4 जून 2026 को दर्ज कराया गया था , उसमें मुख्य रूप से वांछित चल रहा था।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page