मोतिहारी नगर निगम के सफाई एजेंसी पर नगर आयुक्त का कड़ा प्रहार, 14.50 लाख का लगाया जुर्माना 

मोतिहारी नगर निगम के सफाई एजेंसी पर नगर आयुक्त का कड़ा प्रहार, 14.50 लाख का लगाया जुर्माना 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। नगर निगम प्रशासन ने लापरवाही और अनियमितता के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही पर सफाई एजेंसी को 14.50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही विभाग ने अधिकारियों और संवेदकों पर भी कारवाई करने की बात कही है, जिसको लेकर महकमे में हड़कंप मच गया है।

बताते है कि सफाई एजेंसी पर लगभग 14.50 लाख रुपये की भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ रखना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।विकास  कार्यों की गति और उनकी गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए नगर आयुक्त आशीष कुमार इन दिनों पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और अभियंताओं के साथ सिलसिलेवार समीक्षा बैठकें की हैं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य चल रही योजनाओं की प्रगति का आकलन करना और आ रही बाधाओं को दूर करना है। उनका कहना है कि किसी भी कीमत पर कार्यों में लापरवाही की लेकर समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी चालू और प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध तरीके से तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूरा करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान जिन योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, उन्हें लेकर नगर आयुक्त ने सख्त रवैया अपनाया है। संबंधित अधिकारियों को तलब करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही, विकास कार्यों में धीमी प्रगति दिखाने और एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले दो ठेकेदारों को गंभीरता से लेते हुए, उन्हें तत्काल ‘कारण बताओ नोटिस’  जारी करने का आदेश दिया गया है। इसको लेकर नगर निगम में हड़कंप मच गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page