रघुनाथपुर थानाध्यक्ष ने शराब कारोबारी के घर से बरामद गुड़ व बाइक को एक माह बाद लौटाया

रघुनाथपुर थानाध्यक्ष ने शराब कारोबारी के घर से बरामद गुड़ व बाइक को एक माह बाद लौटाया
Facebook WhatsApp

– एसपी ने मामले मे जाँच टीम का किया गठन

मोतिहारी। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में शराब व शराब कारोबारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पिछले माह सपही इलाके से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की थी। इस दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला ‘गुड़.’ और चार बाइक भी जब्त किए जाने की बात सामने आई थी।

पुलिस ने विदेशी शराब को जब्त कर विधिवत जप्ति सूची तैयार करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली थी।हालांकि, मामला उस समय विवादों में आ गया जब यह चर्चा फैलने लगी कि बरामद ‘गुड़’ और बाइक को करीब एक माह बाद संबंधित शराब कारोबारी को वापस कर दिया गया। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में लेन-देन हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने जब्त सामान को छोड़ दिया।

रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पर भी ग्रामीणों ने सीधे तौर पर आरोप लगाए हैं कि रुपये के लेन-देन के बाद यह कार्रवाई की गई। हालांकि, थानाध्यक्ष ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि किसी प्रकार का कोई लेन-देन नहीं हुआ है और सभी कार्रवाई नियमानुसार की गई है। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने इसे गंभीरता से लिया है। एसपी ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में कोई भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page