हरसिद्धि में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

हरसिद्धि में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मठलोहियार चौक पर रात में हथियार के साथ एकत्रित हुए थे अपराधी 

पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक घटना को होने से पहले ही विफल कर दिया। मठ लोहियार चौक पर अपराधियों के इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना पर गुरुवार रात पुलिस ने त्वरित छापेमारी की।

उक्त कार्रवाई एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अरेराज डीएसपी रवि कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, दारोगा प्रीतम कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल शामिल था। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद अपराधियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक अपराधी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार अपराधी की पहचान मठ लोहियार निवासी लक्ष्मण साह के पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद की है। साथ ही, एक बिना नंबर प्लेट की बाइक भी जब्त की गई है, जिसका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी मठ लोहियार चौक पर एकत्र होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई, जिसमें एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि फरार हुए सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है, वहीं पुलिस फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा की है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page