डीएम ने कार्य में लापरवाही पर कई मनरेगा अधिकारी और कर्मियों के विरुद्ध की कारवाई
-वेतन में कटौती के आदेश से कर्मियों में हडकंप
मोतिहारी। वित्तीय अनियमितता बरतने एवं कार्यों में लापरवाही को लेकर जिला अधिकारी सह जिला कार्यक्रम समन्वयक सौरभ सुमन यादव ने मनरेगा के कई पदाधिकारी और कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
इस कड़ी में मधुबन ब्लॉक के गडहीया पंचायत के रोजगार सेवक सरोज कुमार के विरुद्ध मूल वेतन में 10 प्रतिशत की कटोती एक साल तक करने का आदेश जारी किया गया है। वही मोहम्मद तस्लीम अंसारी पीआरएस चोरमा पकड़ीदयाल अखिलेश कुमार गोपी छपरा कोटवा पीआरएस , राम जी प्रसाद बेदिबन मधुबन एवं कुंवरपुर पंचायत चकिया , प्रमोद कुमार पीआरएस रुपहरा एवं कपूर पकड़ी चिरैया के विरुद्ध मूल वेतन में 10 से 25 प्रतिशत एक या तीन साल तक कटौती का दंड दिया गया है।
इसके अलावा सदर प्रखंड मोतिहारी के तत्कालीन पीओ तरुण कुमार , कंप्यूटर ऑपरेटर विजय कुमार,पीआरएस गिरीश प्रसाद , रणधीर कुमार मनरेगा जेई , पंचायत तकनीकी सहायक सदर प्रखंड सुशील कुमार श्रीवास्तव को लिखित चेतावनी दी गई है।
वहीं रोहित कुमार ढाका के दलपत विशुन पंचायत के पीआरएस को भी लिखित चेतावनी दी गई है। वही सदर प्रखंड के टेकहा उत्तरी पंचायत के मुखिया , मनरेगा जेई रणधीर कुमार , सुशील कुमार , गिरीश प्रसाद को 27137 रुपए 50 पैसे की राशि सरकार को शीघ्र वापस करने का आदेश दिया गया

