भारत विकास परिषद में 5 नये सदस्यों ने समारोह पूर्वक ग्रहण की सदस्यता

भारत विकास परिषद में 5 नये सदस्यों ने समारोह पूर्वक ग्रहण की सदस्यता
Facebook WhatsApp

-संगठनात्मक अनुशासन पर दिया गया विशेष बल

– सेवा, संस्कार, संपर्क, समर्पण एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर हुआ मंथन

रक्सौल। भारत विकास परिषद, की ओर से  शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एक हॉल में शाखा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में परिषद के पंचसूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण को व्यवहार में उतारने, संगठनात्मक अनुशासन को सुदृढ़ बनाने तथा सेवा गतिविधियों के विस्तार को लेकर  मंथन किया गया।

साथ ही 5 नए सदस्यों ने भारत विकास परिषद की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।कार्यशाला का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी के नेतृत्व में क्षेत्रीय एवं प्रांतीय दायित्वधारियों संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया।

शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि भारत विकास परिषद केवल एक सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान है। परिषद का प्रत्येक सदस्य सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प लेकर कार्य करता है। प्रथम सत्र में क्षेत्रीय वित्त सचिव सीए के. के. सिंह परिषद ने परिषद की विचारधारा, उद्देश्य, संगठनात्मक संरचना, शाखा संचालन, प्रोटोकॉल, नियम एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की।

प्रांतीय अध्यक्ष  पुतुल सिन्हा ने संस्कार गतिविधि पर विचार रखते हुए परिवार एवं समाज में नैतिक मूल्यों के संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया। प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. नवनीत शांडिल्य ने सेवा गतिविधियों को परिषद की पहचान बताते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं क्षेत्रीय संपर्क समन्वयक श्री अमरनाथ प्रसाद ने संपर्क विस्तार एवं सदस्यता अभियान को संगठन की आधारशिला बताते हुए प्रत्येक सदस्य को नए लोगों को परिषद से जोड़ने का संकल्प लेने की अपील की।

महिला सहभागिता पर धीरा गुप्ता ने मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी को संगठन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। द्वितीय सत्र में  केशव कृष्ण ने पर्यावरण संरक्षण, सीए के.के. चौधरी ने वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता, परिषद के नियम, प्रोटोकॉल एवं पांचों गतिविधियों में सदस्यों के दायित्व निर्धारण पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही परिषद के मोबाइल ऐप एवं वेबसाइट के प्रभावी उपयोग पर भी प्रशिक्षण दिया गया।

वहीं सभी नव सदस्यों ने परिषद के आदर्शों, सेवा, संस्कार, सहयोग, संपर्क एवं समर्पण की भावना के साथ समाज हित में कार्य करने तथा संगठनात्मक अनुशासन का पालन करने का संकल्प लिया।

उक्त अवसर पर  उत्तर बिहार सह प्रांत संघ संचालक प्रो. डॉ. राजकिशोर सिंह तथा शाखा के सचिव नरेश कुमार, सुनील कुमार, उमेश सिकारिया, नीतेश कुमार सिंह, बिमल कुमार सर्राफ, नीतेश कुमार सिंह, अजय कुमार, विजय कुमार साह, अरविंद जायसवाल, विनोद रौनियार, सुरेश धानोठिया, जोगिंदर प्रसाद, विनोद कुमार, दिनेश प्रसाद, प्रशांत कुमार, जीतेन्द्र चौरसिया, प्रतीक कुमार सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page