सिकरीया फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर हुए रवाना

सिकरीया फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक  भ्रमण पर हुए रवाना
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। उद्योगपति सह भाजपा नेता यमुना सीकरीया ने अपने सीकरीया फार्मेसी कॉलेज के छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा। इस अवसर पर उप-महापौर लाल बाबू प्रसाद  भाजपा नेता यमुना सीकरीया, प्रिंसिपल प्रीति दुबे ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्री सीकरीया ने बताया यह एक दिवसीय भ्रमण है। छात्र पिपराकोठी में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड फॉरेस्ट्री एवं समय अनुसार अन्य जगह का भ्रमण करेंगे। यमुना सीकरीया ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के शासन में देश के चारों तरफ विकास हो रहा है। चंपारण पर मोदी जी ने विशेष ध्यान दिया है। जब चंपारण आते हैं। विकास की नई गाथा लिखकर जाते हैं। चम्पारण पर्यटन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। रोजगार के काफी अवसर लोगों को प्राप्त हो रहे हैं।

उप-महापौर लालबाबू प्रसाद ने कहा भारत सरकार एवं हमारे सांसद राधा मोहन सिंह  के प्रयास से चंपारण विकास के मामले में बहुत आगे हैं। पिपराकोठी कॉलेज में देश भर के छात्र आकर पढ़ाई कर रहे हैं, जो कि गौरव की बात है। उन्होंने इस भ्रमण  कार्य के लिए सीकरीया फार्मेसी कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों  के कार्यों की प्रशंसा की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page