डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा के लिए रहा समर्पितः राधामोहन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा के लिए रहा समर्पितः राधामोहन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। डॉ .श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वें स्मरण दिवस के अवसर पर शहर स्थित एक रिसोर्ट में जिलाध्यक्ष पवन राज की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसका संचालन उप महापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद ने किया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रासाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने शिक्षा, राजनीति और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया तथा 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी विचारधारा को नई दिशा दी। जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए डॉ. मुखर्जी का संघर्ष ऐतिहासिक था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 एवं 35 ए हटाकर उनके संकल्प को साकार कर के डॉ. मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का एक आंदोलन है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संगठन को और मजबूत बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा सेवा, समर्पण और संस्कार को अपने जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

अंत में उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने की अपील की।इस अवसर पर मोतिहारी संगठन जिला के पूरे बिहार में प्रथम स्थान लाने पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल के दायित्वधारियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, पूर्व विधायक गोविंदगंज सुनील मणि तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, चंद्रकिशोर मिश्रा एवं राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, विनोद कुशवाहा, सुधांशु रंजन, राकेश गुप्ता, सनीला देवी, शिवकुमार मांझी एवं इलाइची देवी, जिला महामंत्री संजय कुमार चौधरी, जिला प्रवक्ता साजिद रजा, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सह-मीडिया प्रभारी- सुधीर गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, आईटी सेल प्रभारी ऋषभ झा, जिला मंत्री संध्या देवी कुशवाहा, हिमांशु सिंह, संजय साह, गुड्डी देवी, सूरज पांडेय एवं माला सिंह, कोषाध्यक्ष कुमार विजय उर्फ टिंकू, सह- कोषाध्यक्ष रवि रंजन उर्फ पप्पू पाण्डेय, कार्यालय मंत्री सियावर सिंह, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजू वर्मा, मोतिहारी विधानसभा प्रभारी संयोजक ओमप्रकाश सिंह, नीता शर्मा, डॉ. हेना चंद्रा, मनोज पासवान, रिंकू पाठक, श्यामबाबू सिंह, राकेश रौशन, बब्लू पासवान, उत्तम मिश्रा, चंदन सिंह, सन्नी सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page