डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने केंद्रीय विश्वविद्यालय भूमि अधिग्रहण मामले का किया समीक्षा

Facebook WhatsApp

फोटो 2

मोतिहारी/सन्मार्ग ब्यूरो। जिलाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, सौरभ सुमन यादव ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के लिए भू-अर्जन की प्रगति की समीक्षा की। विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि ने अवगत कराया कि विश्वविद्यालय को वर्तमान में 261 एकड़ भूमि का कब्जा प्राप्त है, तथापि विश्वविद्यालय की आवश्यकताओं हेतु अतिरिक्त 39 एकड़ भूमि की और आवश्यकता है। तत्पश्चात 

जिलाधिकारी ने इसको लेकर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ,उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, नगर आयुक्त  आशीष कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी  अरुण कुमार,सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा सहित विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page