टीबी मुक्त भारत की सफलता के जिलाधिकारी बने निक्षय मित्र

टीबी मुक्त भारत की सफलता के जिलाधिकारी बने निक्षय मित्र
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। निक्षय मित्र योजना (टीबी मुक्त भारत अभियान) के अन्तर्गत जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने टीबी के पांच मरीजों को पोषण किट प्रदान कर निक्षय मित्र बने। इस अभियान के तहत् टीबी के मरीजों को अतिरिक्त पोषण देने के उद्देश्य से निक्षय मित्र बनाया जाता है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस जिले को टीबी से मुक्त करना हमारा संकल्प है।  जिले के सामाजिक संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सभी पदाधिकारियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी लोग आगे आयें और अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या से निक्षय मित्र बने जिससे कि मरीजों के बीच पोषण आहार सुलभता से उपलब्ध हो सके तथा जिला टीबी की बीमारी से मुक्ति पा सके।

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत् जिला के अन्दर 10 लाख लोगों की स्क्रीनिंग करवाने का लक्षय रखा गया है। इसके अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्कूल, महादलित बस्ती, टीबी से संक्रमित गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर स्क्रीनिंग करते हुए मरीजों की पहचान करेंगी तथा आवश्यकता हुई तो उन्हें निःशुल्क दवा उपलब्ध करवायेगी।

उन्होने आम नागरिको से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, बुखार इत्यादि है तो उन्हे तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से सम्पर्क कर अपना इलाज करवाना चाहिए और चिकित्सकों के द्वारा अगर टीबी की बीमारी बतायी जाती है तो दवाईयों का पूरा कोर्स (बिना बीच में दवा नहीं छोड़े) तथा अपने सम्पर्क में आये व्यक्तियों की भी जांच करवायें। निक्षय मित्र बनने के लिए संचारी रोग पदाधिकारी जिला यक्ष्मा केन्द्र, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के मोबाईल संख्या-9431639196 पर सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page