डीएम ने कृषि टास्क फोर्स की बैठक में  जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया 

डीएम ने कृषि टास्क फोर्स की बैठक में  जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टाॅस्क फोर्स की बैठक एवं थोक उर्वरक विक्रेताओं के बैठक आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ खरीफ मौसम 2026 में उर्वरक की आवश्यकता एवं उपलब्धता के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी  मनीष कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि पूर्वी चम्पारण जिले में 17653.176 यूरिया, 7192.975 डी0ए0पी0 तथा 2080.465 एमटी एमओपी उपलब्ध है तथा सरकार के जीरो टाॅलर सें नीति के आलोक में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला पदाधिकारी, ने सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं को निदेशित किया  कि निर्धारित मूल्य पर खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक कराना सुनिश्चित करें ताकि किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक उपलब्ध हो सके।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं हिदायत दी गई कि अगर किसी भी प्रतिष्ठान के स्तर से उर्वरक की कालाबाजारी की जाती है तो वैसे थोक उर्वरक विक्रेता को चिन्ह्ति करते हुए उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहें एवं उर्वरक बिक्री पर पैनी नजर रखें ताकि उर्वरक की कालाबाजारी नहीं हो सके।

अगर कहीं से भी उर्वरक कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होती है तो वैसे प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं संबंधित अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.. कहा की सभी किसानों का फार्मर आईडी भी तैयार करना सुनिश्चित किया जाय ताकि भविष्य में मिलने वाली विभागीय योजनाओं से कोई भी किसान वंचित नहीं रहे।

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी  मनीष कुमार सिंह, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, सहायक निदेशक उद्यान, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निदेशक गन्ना विभाग सहित सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी तथा जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेता मौजूद थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page