लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के जल यात्रा में 9 अंतराज्यीय महिला चेन स्नेचर गिरफ्तार

लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के जल यात्रा में 9 अंतराज्यीय महिला चेन स्नेचर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

-महिला श्रद्धालुओं का आभूषण छीन कर भाग रही उतर प्रदेश की शातिर महिलाए पकड़ी गई

मोतिहारी। पिपरा थाना क्षेत्र के सागर पंचायत में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के जल यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालुओं के गले से चेन स्नेचिंग करने वाले अंतराजिय चेन स्नेचर गैंग की 9 महिला चेन स्नेचर को श्रद्धालुओं की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में बताया गया है कि गिरफ्तार सभी महिलाए उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिले की रहने वाली है, जो भीड़ का फायदा उठाकर महिला श्रद्धालुओं के गले से चैन सहित उनके अन्य आभूषण छीन कर बाग रही थी, तभी पुलिस ने श्रद्धालुओं की मदद से उनकी गिरफ्तारी की।

गिरफ्तार किए गए चेन स्नेचर के पास से तीन सोने का मंगलसूत्र बरामद किया गया है। महिला चेन स्नेचर में उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोरा निवासी मोड चमार की पत्नी पूजा देवी , देवरिया के राजन प्रसाद की पत्नी बची देवी,  आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज गोपालगंज निवासी मटरू की पत्नी शांति देवी, गाजीपुर के सुनील राम की पत्नी सीमा देवी,  मऊ मौहर के राजेश चमार की पत्नी माधुरी देवी , देवरिया सलेमपुर बाजार के जानू प्रसाद की पत्नी मंजू देवी, देवरिया देवी के राहुल कुमार की पत्नी विमला देवी, देवरिया गौरी बाजार निवासी अखिलेश कुमार की पत्नी रीना देवी एवं आजमगढ़ कोडरा निवासी विनोद कुमार की पत्नी गायत्री देवी शामिल है।

पुलिस ने उक्त महिलाओ से पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी टीम में चकिया डीएसपी संतोष कुमार, पिपरा थाना अध्यक्ष अंजन कुमार , अपर थाना अध्यक्ष सतीश कुमार , सब इंस्पेक्टर रामशरण प्रसाद , पी एस साई अंबिका जायसवाल सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page