कोटवा में सरकारी जमीन चिन्हित करने का प्रक्रिया प्रारंभ,लगेंगे नए प्रोजेक्ट
कोटवा। सरकार के नए-नए प्रोजेक्ट के लिए प्रखंड क्षेत्र में सरकारी जमीन के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया गया है कि शीघ्र सरकार के कई नए प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए सीओ को विभागीय स्तर पर सरकारी भूमि के चयन का निर्देश दिया गया है। इस कड़ी में सीओ मोनिका आनंद के साथ अमीन और अंचल कर्मियों ने कुछ पंचायतों में भ्रमण करते हुए सरकारी जमीन को चिन्हित किया है। बताया गया है कि तीन पंचायतों में गुरुवार को सरकारी भूखंड का चयन किया गया। जिसमें मच्छरगांवा पंचायत में लगभग 10 एकड़ , पोखरा पंचायत में 25 एकड़ और जागीरहा पंचायत में लगभग 30 एकड़ भूमि को चिन्हित किया गया।
सीओ ने बताया कि अन्य पंचायतों में भी सरकारी भूखंड को चिन्हित किया जायेगा। भूमि चयन के बाद मापी कराई जाएगी, जिसकी रिपोर्ट भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग बिहार सरकार को भेज दी जायेगी। उन्होंने बताया कि संभव है कि सरकार निकट भविष्य में बड़े प्रोजेक्ट लगाने के लिए जमीन का डिमांड करेगी , जिसको लेकर अभी से ही भूमि को चिन्हित कर उसकी मापी कराने के साथ ही सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी।

