पद्मश्री फणीश्वर नाथ रेणु के जीवन पर बनेगी फिल्म,पर्दे पर दिखेगी रेणु की जीवनी:सांसद

पद्मश्री फणीश्वर नाथ रेणु के जीवन पर बनेगी फिल्म,पर्दे पर दिखेगी रेणु की जीवनी:सांसद
Facebook WhatsApp

अररिया। साहित्यकार एवं पद्मश्री सम्मान से सम्मानित फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ का जीवन वृतांत जल्द ही रूपहले पर्दे पर प्रदर्शित की जाएगी।सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने प्रेस क्लब भवन में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि यह सीमांचल वासियों सहित बिहार के लोगो के लिए गौरव की बात है।हिंदी साहित्य के महान कथाकार, पद्मश्री फणीश्वर नाथ रेणु के जीवन, व्यक्तित्व एवं साहित्यिक योगदान पर फिल्म निर्माण करने की की पहल की जा रही है।सांसद ने कहा कि यह फिल्म नई पीढ़ी को रेणु जी के साहित्य, विचारों एवं उनके जीवन-दर्शन से परिचित कराने के साथ हमारी माटी और संस्कृति को दिखाने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।

सांसद ने बताया कि फिल्म निर्माण के उद्देश्य से मुंबई से आए प्रसिद्ध फिल्म निर्माता- निर्देशक फूल सिंह तथा उनकी टीम सीमांचल क्षेत्र का भ्रमण कर रही है। इस दौरान वे रेणु के जीवन से जुड़े स्थलों, उनके साहित्य की पृष्ठभूमि तथा स्थानीय संस्कृति का अध्ययन कर रहे हैं, ताकि फिल्म में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का यथार्थ एवं प्रभावशाली चित्रण किया जा सके।उन्होंने कहा कि फणीश्वर नाथ रेणु ने अपनी अमर रचनाओं के माध्यम से ग्रामीण भारत, लोक संस्कृति, सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं को विश्व पटल पर स्थापित किया। उनके जीवन पर बनने वाली यह फिल्म न केवल उनकी साहित्यिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगी, बल्कि अररिया, फारबिसगंज, औराही हिंगना तथा पूरे सीमांचल की सांस्कृतिक एवं पर्यटन संभावनाओं को भी नई पहचान दिलाएगी।

सांसद ने स्थानीय साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक पहल में अपना सहयोग एवं सुझाव दें, ताकि फिल्म का निर्माण अधिक प्रामाणिक और प्रभावी ढंग से हो सके।उन्होंने मुंबई से आए निर्देशक फूल सिंह एवं उनकी पूरी टीम का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि यह फिल्म महान साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु के साहित्य, विचारों और मानवीय मूल्यों को देश-विदेश तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page