पुलिस के विशेष अभियान में 484 गिरफ्तार

पुलिस के विशेष अभियान में 484 गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। चंपारण रेंज के डीआईजी हरि किशोर राय के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया गया । जिसमें कल 484 लोगों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने 30 जून से 1 जुलाई की सुबह तक लगभग 24 घंटे के इस ऑपरेशन में गिरफ्तार अभियुक्त में से 392 लोगों को जेल भेजा। बताया गया है कि कांडों में 258 लोग पकड़े गए जबकि 226 वारंटियों की गिरफ्तारी की गई।

इस दौरान 192 इश्तिहार तमिला कराया गया जबकि 64 कुर्की का निष्पादन किया गया। क्राइम कंट्रोल और अभियुक्त एवं वारंटी के गिरफ्तारी के लिए डीआईजी सहित एसपी स्वर्ण प्रभात लगातार जिले में स्पेशल अभियान चला रहे हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page