एसएसबी की कार्रवाई, में नेपाल से भारत लाए जा रहे 12 मवेशी बरामद

एसएसबी की कार्रवाई, में नेपाल से भारत लाए जा रहे 12 मवेशी बरामद
Facebook WhatsApp

बनकटवा। नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सशस्त्र सीमा बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली समवाय बेलदरवा मठ की टीम ने  सीमा पार से की जा रही मवेशियों की तस्करी को नाकाम कर दिया है। इस कार्रवाई के दौरान  कुल 12 मवेशियों को कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार 1 जुलाई को एसएसबी इंटेलिजेंस विंग को जानकारी मिली कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम लहर टोला (इनरवा) के समीप कुछ तस्कर सक्रिय हैं।  तस्करों का एक समूह नेपाल से मवेशियों की एक खेप को अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश कराने की फिराक में है। नतीजतन  बेलदरवा मठ समवाय के कमांडिंग अधिकारी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई।

जवानों की एक विशेष नाका पार्टी का गठन कर तत्काल प्रभावित इलाके में भेजा गया। नाका पार्टी ने ग्राम लहर टोला के समीप संदिग्ध रास्तों पर विशेष निगरानी शुरू की और पूरे क्षेत्र की रणनीतिक घेराबंदी (कॉर्डन) कर दी, ताकि तस्करों के निकलने का कोई रास्ता न बचे। प्रातः लगभग 03:55 बजे, जब चारों तरफ घना अंधेरा था, नाका पार्टी को नेपाल की दिशा से कुछ संदिग्ध आहट सुनाई दी। जवानों ने देखा कि कुछ व्यक्ति मवेशियों को हांकते हुए भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे हैं।

सतर्क जवानों ने तुरंत उन्हें रुकने का कड़ा संकेत दिया। सुरक्षा बलों की अचानक मौजूदगी और उनकी मुस्तैदी को देखकर तस्करों के हौसले पस्त हो गए। पकड़े जाने के डर से तस्कर मवेशियों को वहीं छोड़कर, अंधेरे और भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाते हुए वापस नेपाल की सीमा में भागने में सफल रहे।  बरामद किए गए मवेशियों में 

तीन गाय, छः बछड़ा, तीन ​मादा बछड़ा शामिल है। बाद में सभी 12 मवेशियों को आदापुर पुलिस थाना के सुपुर्द कर दिया गया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page