सैनिक रोड पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, होम डिलीवरी करने वाले दो गिरफ्तार

सैनिक रोड पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, होम डिलीवरी करने वाले दो गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

बनकटवा। जितना थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सैनिक रोड, झांझरा से होम डिलीवरी के लिए शराब ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से नेपाली विदेशी शराब की बड़ी खेप और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जितना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सैनिक रोड झांझरा में वाहन जांच और गश्ती के क्रम में दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 60 बोतल ‘एंबीशन’ ब्रांड की नेपाली विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 18 लीटर है।

शराब की होम डिलीवरी किए जाने की आशंका जताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितना थाना क्षेत्र के झंझरा गांव निवासी मुन्ना कुमार  पिता जयप्रकाश मंडल तथा संजीत कुमार, पिता स्व. रामजी मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा उनके उपयोग में लाई जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जानी थी। साथ ही इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ से शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया है कि गुप्त सूचना और नियमित कार्रवाई के तहत यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि बरामद शराब एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page