भारत विकास परिषद की ओर से चिकित्सक एवं चार्टेड अकाउंटेंट्स किए गए सम्मानित

भारत विकास परिषद की  ओर से चिकित्सक एवं चार्टेड अकाउंटेंट्स किए गए सम्मानित
Facebook WhatsApp

रक्सौल। भारत विकास परिषद,रक्सौल के तत्वावधान में बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल सभागार में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके उत्कृष्ट सामाजिक, व्यावसायिक एवं राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान के लिए अंगवस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। सम्मान समारोह में उपस्थित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का परिषद परिवार ने आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि डॉक्टर मानव जीवन के रक्षक हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी एवं अनुशासित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज और राष्ट्र के विकास में दोनों वर्गों का योगदान अत्यंत प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना भारत विकास परिषद का दायित्व और सौभाग्य है।

सम्मानित होने वाले डॉक्टरों में डॉ. श्रीराम प्रसाद , डॉ. मंजू जायसवाल, डॉ. स्वाति सपन, डॉ.विजय कुमार, डॉ. प्रभु जोसेफ, डॉ.सुजीत कुमार, डॉ. एस. के. सिंह, डॉ. उमेश प्रसाद,डॉ. प्रहस्त कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. आदित्य प्रसाद, डॉ. बिपिशा श्रेष्ठ, डॉ. अरूण यादव, डॉ. शशि रंजन, डॉ. नारायण डालमिया, डॉ. मनीता, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. अदिति गुप्ता तथा सीए प्रदीप अग्रवाल, सीए विजय केशान शामिल रहे सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सम्मान प्राप्त चिकित्सक व सीए के साथ भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के संरक्षक भरत प्रसाद गुप्त एवं महेश कुमार अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए तथा भारत विकास परिषद के  प्रयास की सराहना की। 

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन सम्पर्क संयोजक उमेश कुमार सिकारिया तथा सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी  बिमल कुमार सर्राफ तथा सुनील कुमार ने किया। समारोह का समापन कोषाध्यक्ष सुनील कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

मौके पर परिषद के रजनीश प्रियदर्शी, योगेन्द्र प्रसाद, सुनील कुमार, उमेश सिकारिया , बिमल कुमार सर्राफ, नीतेश कुमार सिंह, विनोद कुमार, दिनेश प्रसाद, अरविंद जायसवाल,सुनील कुमार, विनोद रौनियार, सुरेश धानोठिया, अजय कुमार समेत सम्मानित चिकित्सक, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इसकी जानकारी परिषद के संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page