मोतिहारी पुलिस ने बाइक चोरी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया
-मुफस्सिल एवं बंजरिया से 5 चोरी की बाइक सहित 4 गिरफ्तार
मोतिहारी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बाइक चोरी के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। मुफस्सिल थाने के हसुंआहा से गिरफ्तार 3 बाईक चोरों की निशानदेही पर बंजरिया के चैलाहां गांव से एक अन्य बाइक चोर को पकड़ा गया। वही मुफ्फसिल थाने के हसुंआहा में गिरफ्तार तीन बाइक चोरो के घर से चोरी की पांच बाइक बरामद की गई है।
मामले में बताया गया है कि गिरफ्तार चोर श्याम बाबू कुमार , सुखल मुखिया और खलीफा मुखिया हसुआहा वार्ड नंबर 5 के निवासी शामिल हैं। इनके घरों से चोरी की पांच बाइक , दो मास्टर की और बाइक का पार्ट्स खोलने वाला रिंच बरामद किया गया है। इनके निशानदेही पर एक अन्य चोर बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां गांव निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार चोरों ने बताया है कि उक्त सभी राजा कुमार , हरकैना, रोशन कुमार, कुमारी देवी चौक, नगर थाना के सहयोग से बाइक चोरी करते हैं और शराब कारोबारी सहित संदिग्ध काम करने वाले लोगों को बेच देते हैं। पुलिस ने चोरी की 5 बाइक जप्त करते हुए 4 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है जो बाइक चोरी के विरुद्ध पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
छापेमारी टीम में सदर टू डीएसपी जितेश पांडेय, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अमित कुमार , अपर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार , सब इंस्पेक्टर महेश कुमार , रोहन कुमार , पंकज कुमार , पप्पू दुबे , मदनलाल गुप्ता , सुभाष कुमार एवं पीएसआई सपना कुमारी सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

