ब्रह्माकुमारी मेडिकल विंग की ओर से डॉक्टर्स डे पर आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष सहित  40 चिकित्सक हुए सम्मानित

ब्रह्माकुमारी मेडिकल विंग की ओर से डॉक्टर्स डे पर आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष सहित  40 चिकित्सक हुए सम्मानित
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। ब्रह्माकुमारी बनियापट्टी सेवा केंद्र द्वारा डॉक्टर्स डे पर नगर के रेड क्रॉस सभागार में डॉक्टर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण, उत्तर बिहार की वरिष्ठ राजयोगिनी बीके मीणा, डॉक्टर स्वस्ती सिंन्हा, डॉ राजेश श्रीवास्तव एवं डॉ. मोबिन हाशमी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन भाषण में डॉ. आशुतोष शरण ने कहा कि 1995 मे  मैं जब माउंट आबू के ज्ञान सरोवर में गया था तो, वहां  किसी भी भाई बहन के चेहरे पर उदासी नहीं देखी, मैं काफी आश्चर्य में पड़ गया ,सभी हर्षितमुखता थे ऐसा लगा मानो उन्हें कोई बहुत बड़ी प्राप्ति हो गई है।

मुख्य वक्ता बीके मीणा ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था चरित्र निर्माण की दिशा मे कार्य  रही है। आध्यात्मिक शक्ति के बदौलत  समाज सेवा के क्षेत्र में भी आज संस्था बहुत कुछ कर रही है। इसके 20 प्रभागों में एक मेडिकल विंग भी है, संस्था  सभी प्रभागो के अंदर आध्यात्मिक सशक्तिकरण का कार्य कर रही है।

संचालन के दौरान  बीके अशोक वर्मा ने कहा कि यह कामन संस्था नहीं है बल्कि मूल्यों को पुनर्स्थापित करने का कार्य सहज राज योग के विधि द्वारा  विश्व के 140 देश में संस्था चला रही है। संबोधित करने वालों में रेड क्रॉस के प्रभारी व अपर समाहर्ता, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. मोबिन हाशमी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में एलोपैथिक, आयुर्वेद, होम्योपैथ के सभी वरिष्ठ डॉक्टर उपस्थित थे, सभी को बीके मीना एवं बीके विभा ने शाल, मोमेंटो तथा ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में 40 डॉक्टर सम्मानित किए गए। जिसमें मुख्य रूप से डॉ. आशुतोष शरण, डॉ. स्वस्ती सिन्हा, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. हेना चंद्रा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अतुल कुमार,डॉ. मोबिन हाशमी, डॉ. एसएन पटेल, डॉ. राहुल शाह, डॉ आलोक मिश्रा, डॉ. आरके झा, डॉ चंदन जायसवाल, आयुर्वैदिक कॉलेज के प्राचार्य  डॉक्टर नरेंद्र कुमार, डॉक्टर संजय सिंह  समेत काफी अन्य डॉक्टर सम्मानित किए गए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page