ग्रामीणों से मिलकर गोविन्दगंज विधायक राजू तिवारी समस्याओं से हुए अवगत 

ग्रामीणों से मिलकर गोविन्दगंज विधायक राजू तिवारी समस्याओं से हुए अवगत 
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। गोविन्दगंज विधायक ने दक्षिणी बरियरिया पंचायत के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों से मिलकर ग्रामीणों की समस्याओं से  अवगत हुआ। विधायक सह बिहार विधानसभा सचेतक लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा कर आम जनों से जनसंपर्क किया। वे मिश्रग्राम, पुछरिया, तिवारी टोला सहित कई गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों के द्वारा सड़क ,नाला ,चबूतरा निर्माण संबंधी समस्या को रखा।

जहां विधायक ने जल्द से जल्द कार्य करने का आश्वासन दिया।उन्होंने आमजनों से अपील किया की किसी भी समस्या के लिए हम आपके साथ खड़े है। बिहार सरकार गरीब सहित आमजनों की सरकार है। सबो का कैसे विकास हो, बिहार कैसे आगे बढ़े, उसपर लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगे रहते हैं । जनसम्पर्क के दौरान  लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष शशि पांडेय उर्फ दादा, पूर्व प्रमुख सह दक्षिणी बरियरिया पंचायत के मुखिया कुमार धनंजय, विनोद सिंह, रवि रंजन सिंह ,चंदन कुमार मिश्रा, अनवर आलम, टुनटुन महतो, अरुण पाण्डेय, वीरू साहनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page