दो बूंद पिला कर डीएम ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया
पूर्वी चंपारण। जिले में जून चक्र 2026 के पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने बरियारपुर के वार्ड 44 महादलित टोला में किया
गया। उन्होने बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाई। सिद्धांत, शिवांश और रूद्रा को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
उन्होंने बताया कि पोलियो मुक्त भारत के लिए जरूरी है कि पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक हर हाल में उपलब्ध हो। वहीं डब्लूएचओ के मनोज तुमराडा ने बताया कि 1863 घर-घर भ्रमण के लिए जबकि 275 ट्रांजिट टीम लगाया गया है। कार्यक्रम 28 जून से 2 जुलाई तक चलेगा। सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार तथा जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम की गंभीरता से मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।
पाकिस्तान, नेपाल जैसे पड़ोसी देश में में पोलियो संक्रमण का मामले के बाद पूरे देश में इसको लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है। गौरतलब है कि दुनिया के देशों में पोलियो का वायरस मिलने के बाद बिहार सहित देश के अन्य हिस्सों में इसके प्रसार का खतरा बरकरार है। बाहरी राज्यों में बसे लोगों का बिहार आगमन होता है।
लिहाजा जिला सहित राज्य के अन्य हिस्सों में इसको लेकर विशेष एहतियात बरती जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. कुमार ने कहा कि बाहरी लोगों से आग्रह है कि स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग करें एवं अपने बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। कार्यक्रम में राजेश तिवारी, गुंजा कुमारी, डॉ. धर्मेन्द्र, डॉ. हर्षिता नरोत्तम कुमार, अरुणदुबे इत्यादि मौजूद थे।

