6 लाख 77 हजार नेपाली रूपये लेकर भारत में प्रवेश करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण। विधान सभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर बरती जा रही चौकसी के दौरान गुरुवार को अठमोहन एसएसबी और झरौखर पुलिस ने संयुक्त कारवाई करते हुए आठमोहन गिरीघाट बॉर्डर के समीप नेपाल के रास्ते से भारत मे प्रवेश करते दो नेपाली नागरिक को 6 लाख 77 हजार नेपाली रूपये के साथ पकड़ा है।
जिनकी पहचान नेपाल के बारा जिला के सतुही गाँव निवासी मोनाफ़ मियां, शाबिर हुसैन के रूप हुई है।पकड़े गये दोनो नेपाली नागरिको से पूछताछ कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

