270 दिन के कठिन प्रशिक्षण के बाद 5 जिले के 531 सिपाही अब होंगे आन ड्यूटी

270 दिन के कठिन प्रशिक्षण के बाद 5 जिले के 531 सिपाही अब होंगे आन ड्यूटी
Facebook WhatsApp

-पासिंग परेड में डीआईजी ने पढ़ाया कर्तव्यनिष्ठा का पाठ 

-तीन ट्रांसजेंडर सिपाही भी लिए प्रशिक्षण

पूर्वी चंपारण। जिला स्थित बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न जिलों के जिला बल के 531 सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंपारण रेंज के डीआईजी हरि किशोर राय थे।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के नवनियुक्त जिला अधिकारी सौरभ सुमन यादव की उपस्थिति रही। दीक्षांत परेड को संबोधित करते हुए डीआईजी ने सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर डीआईजी श्री राय ने कहा कि आप लोग बिहार पुलिस के वह चेहरे हैं जो आम आदमी के बीच में रहकर उनके समस्याओं का निदान करते हैं।

वही डीएम श्री यादव ने भी दीक्षांत परेड को संबोधित करते हुए सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा के महत्वपूर्ण पाठ पढाएं। इसके अलावे एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि आपलोग 270 दिन के कठिन प्रशिक्षण के बाद आज पासिंग परेड में है,आपका प्रशिक्षण समाप्त हुआ हैं , उम्मीद है,कि आप लोग बिहार पुलिस के गौरव को और भी ऊंचा करेंगे। आप जनता के दुख दर्द में उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हुए बेहतर कार्य क्षमता को प्रदर्शित करेंगे।

उन्होंने कहा कि कभी मन डगमगाए या असहज हो तो डीआईजी सर के बातों को मन मस्तिष्क में एक बार ताजा कर लेंगे, पुनः विचार अच्छे हो जायेंगे। उक्त परेड में 254 बेतिया पुलिस बल के 27 बगहा, 148 गोपालगंज के अलावे वैशाली एवं समस्तीपुर पुलिस बल का एक एक ट्रांसजेंडर सिपाही प्रशिक्षण प्राप्त किया। वही एक ट्रांसजेंडर बेतिया पुलिस बल में भी शामिल रहे।

एसपी श्री प्रभात ने कहा है कि पुलिस में इस बार ट्रांसजेंडर को भी शामिल किया गया है, जो सामाजिक स्तर पर सरकार की एक बेहतर पहल है। दीक्षांत परेड समारोह के बाद सिपाहियों के चेहरे खिले हुए थे और सभी अपने माता-पिता और अभिभावक के साथ खुशियां मनाते हुए देखे गए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page