रामगढ़वा में ट्रक पलटने से दो महिलाओं की हुई दर्दनाक मौत

रामगढ़वा में ट्रक पलटने से दो महिलाओं की हुई दर्दनाक मौत
Facebook WhatsApp

– दो बच्चे बुरी तरह से हुए जख्मी

रक्सौल। रामगढ़वा एन एच 28 ए पर भलुवहिंया गांव के सामने ट्रक पलटने से चपेट में आई दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार हेतु मोतिहारी भेजा गया है, जो जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। मृतक महिलाओं में भलुवहिंया गांव निवासी यादव लाल पटेल की 50 वर्षीय पत्नी और उनकी 30 वर्षीय बेटी शामिल हैं। वहीं उनकी बेटी के 8 और 10 वर्षीय दो पुत्र बुरी तरह से जख्मी हो गये। जिन्हें बेहतर उपचार हेतु मोतिहारी भेजा गया है, जहां वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक रिपुराज राइस मिल आमोदेई से चावल का खुदी लादकर तीव्र गति से सुगौली की तरफ जा रहा था। ट्रक जैसे ही भलुवहिंया चौक पर आया वैसे ही उसके सामने से एक बाइक क्रॉस किया, जिस पर एक महिला सवार थी। बाइक को बचाने के क्रम में ट्रक का चालक अचानक ट्रक मोड़ा, जिससे ट्रक का कोई पार्ट टूट गया, और ट्रक उक्त दोनों महिलाओं एवं बच्चे के शरीर पर ही पलट गया। जिसकी वजह से दोनों महिलाओं की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए।

वहीं बाइक चालक तो बच गया लेकिन उस पर सवार महिला का गिरने से हाथ टूट गया। उक्त घटना की सूचना मिलते ही हजारों की तादाद में ग्रामीण एवं राहगीर घटनास्थल पर पहुंच गए। और ट्रक से चावल का बोरा नीचे गिराकर जेसीबी के माध्यम से पलटे हुए ट्रक को उठाया गया और महिलाओं का शव बाहर निकाला गया। जिसमें  महिलाओं का हाथ पैर कट कर अलग चला गया था।

वहीं उक्त घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़वा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम में भेजने हेतु अपने कब्जे में लेना चाह रही थी, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया और एनएच 28 ए जाम कर दिया। आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों की एक ही मांग हो रही है कि यहां सड़क क्रॉसिंग पर अंडरग्राउंड पुल बनाया जाए जिससे गांव के लोग सड़क आसानी से बिना रिस्क के पार कर सकें।

इसके लिए डीएम एवं एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग हो रही थी। गौरतलब हो कि उक्त सड़क क्रॉसिंग पर एन एच  28 ए के बनने से लेकर अभी तक यानी विगत 6 महीने के अंदर आधा दर्जन से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page