शांतिपूर्ण तरीके से सद्भाव के वातावरण में मनायें मुहर्रम पर्वः जिलाधिकारी
-जिला शांति समिति की बैठक में डीएम एसपी का स्पष्ट निर्दश
मोतिहारी। मोहर्रम का पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सद्भाव के साथ मनाने को लेकर विधि व्यवस्था के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति बैठक जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिला के सभी छः अनुमंडलों से शांति समिति के सम्मानित प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। जिलाधिकारी के द्वारा सर्वप्रथम सभी प्रतिनिधियों से एक-एक कर मुहर्रम पर्व की तैयारी की जानकारी प्राप्त की गई। डीएम ने कहा कि अगर कोई समस्या है तो उसे निश्चित रूप से बता दे, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। सभी
ने एक स्वर से बताया गया कि पूर्वी चंपारण जिला अपने हिंदू मुस्लिम गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता रहा है। फलस्वरूप पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कर लिया जाएगा। बताया गया कि सभी जगह थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक संपन्न हो चुकी है। अंजुमन इस्लामिया के तरफ से बताया गया कि ताजिया की हाइट कम रखना एवं डीजे का प्रयोग बिल्कुल ही नहीं करने की बात सभी समितियां को बता दी गई है।
लिहाजा इसका अनुपालन कराया जाएगा। बैठक में बताया गया कि उन महत्वपूर्ण स्थलों पर जहां ताजिया का मिलन होता है, वहां समिति के लोगों में आगे निकलने की एक ललक होती है। वहां पर विशेष चौकसी बरतने की जरूरत है। इसको लेकर के जानपुल, ज्ञान बाबू चौक, मधुबन छावनी, धर्म समाज चौक इत्यादि जगहों पर संवेदनशीलता की आवश्यकता है। डॉ. लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के तरफ से साफ- सफाई की व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कहीं से भी जुलूस में लोगों को समस्याएं नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम का पर दिनांक 26 जून 2026 को मनाया जाने की सूचना है जो चांद के दृष्टिगोचर होने पर निर्भर है इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है।

इसको लेकर के जिला अंतर्गत चिन्हित कल 576 स्थलों पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल्कि प्रतिनियुक्ति की गई है जिसमें मोतिहारी में 181 सिक रहना(ढाका) में 129 पकड़ी दयाल में 48 अरेराज में 59 चकिया में 105 और रक्सौल में 54 स्थान को चिन्हित किया गया है और वहां शांति और सुरक्षा के मध्य नजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।सभी अनुमंडल स्तर पर एवं जिला स्तर पर 24 घंटा कार्यरत रहने वाले कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है जिला कंट्रोल रूम 0652 2418 पर कार्यरत रहेगा एवं इस पर किसी भी तरह की सूचना दी जा सकती है जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी बिना लाइसेंस के नहीं निकल जाए जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस के अनिवार्यता निश्चित है।
जुलूस निकालते समय निर्धारित समय एवं रूट का निश्चित रूप से अनुपालन किया जाए इसमें कहीं से भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जुलूस पर निगरानी रखने के लिए सभी संवेदनशील जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाई जा रही है एवं ड्रोन कैमरा के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी साथ ही साथ सभी जुलूस का वीडियो ग्राफी करने का भी निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने समिति के सदस्य गण का आह्वान किया की एक अभिभावक के रूप में जुलूस के साथ हमेशा उपस्थित रहेंगे एवं दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे उन्होंने कहा कि सभी समितियां के द्वारा वॉलिंटियर्स को चिन्हित किया जाए एवं उनका नाम एवं मोबाइल नंबर स्थानीय थाना को उपलब्ध करा दिया जाए ताकि समय पड़ने पर प्रशासन उनका सहयोग ले सके। जिलाधिकारी ने कहा कि डीजे को पूर्णत प्रतिबंधित किया गया है एवं लाउडस्पीकर का भी प्रयोग नहीं किया जाना है। उन्होंने कहा कि आज संध्या पहर से ही सभी पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण में रहेंगे और सूचना संग्रह करेंगे। एवं छोटी सी छोटी घटनाओं पर भी बारीक नजर रखेंगे और उसका समाधान करेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश एवं विभिन्न थाना स्तर से लेकर अनुमंडल स्तर पर शांति समितियां के साथ बैठक में दिए गए निर्देश का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित करना होगा कहीं से भी शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन कठोर कार्रवाई करने से नहीं चुकेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था इतनी चुस्त रखी गई है कि कोई भी असामाजिक तत्व अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगा। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है। साइबर सेनानी भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति के सदस्यों से भी आह्वान किया कि अगर सांप्रदायिक तनाव वाले कहीं से वीडियो प्रसारित होते हो तो तुरंत उसको पुलिस अधीक्षक, जिला अधिकारी को उपलब्ध कराया जाए ताकि तत्काल कड़ी कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व के अवसर पर सादे लिबास में पुलिस चारों तरफ भ्रमणशील रहेगी।डायल 112 भी 24 घंटा भ्रमणशील रहेगा। हथियार का प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। तलवार वाला गाना इत्यादि हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जाना है। असामाजिक तत्वों की पहचान करते हुए अनुमंडल स्तर पर बड़ी संख्या में बाउंड डाउन कराया गया है। यह कार्य अभी भी जारी है। बैठक में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन कर लिया गया है एवं निर्धारित मार्ग से निकले इसको लेकर सख्त हिदायत भी समितियां को दी गई है।
शांति समिति की बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंह उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार नगर आयुक्त आशीष कुमार सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहरा सहायक समाहर्ता राजकृष्ण झा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी थाना प्रभारी सहित शांति समिति की ओर से उपमहापा और डॉ. लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, डॉ परवेज, श्याम बाबू सिंह, सुधांशु रंजन, साजिद राजा, सुधीर गुप्ता, लड्डू सिंह, सतपाल सिंह छाबड़ा, इं.किशोर,पप्पू चौधरी, कुमार केशवम, मो. कलाम सहित शांति समिति के अन्य सभी सदस्यगण उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संपूर्ण जिलावासियों से मोहर्रम के पर्व को शांतिपूर्ण, सद्भाव एवं भाईचारा के साथ मनाने की अपील की गई और सभी को शुभकामनाएं दी गई।

