बीपीएससी परीक्षा परिणाम में एसडीएम बने  विवेक कुमार का किया गया सम्मान 

बीपीएससी परीक्षा परिणाम में एसडीएम बने  विवेक कुमार का किया गया सम्मान 
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। प्रखंड के गांधी उच्च विद्यालय, हरसिद्धि में सोमवार को क्षेत्र के गौरव एवं नव नियुक्त एसडीएम विवेक कुमार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विवेक कुमार ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक ताहिर हुसैन तथा भाजपा परिषद सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को मिठाई खिलाकर उनका अभिवादन किया। एसडीएम श्री कुमार ने कहा कि हरसिद्धि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यहां के छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प आवश्यक है। यदि कोई छात्र यह ठान ले कि उसे अपनी मंजिल हासिल करनी है, तो निरंतर प्रयास के बल पर वह अवश्य सफल होगा।

भाजपा परिषद सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हरसिद्धि के लाल विवेक कुमार ने एसडीएम बनकर पूरे क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर विवेक कुमार ने युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। मौके पर मनोज कुमार (पत्रकार),प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मासूम राजा, कृष्णा कुमार, पूर्व मुखिया बसंत पासवान, प्रदीप यादव, विजय कुशवाहा,दिपक कुमार, दिनेश पटेल, कन्हैया प्रसाद शाहिद समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page