हत्या प्रयास के तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
डुमरियाघाट। डुमरियाघाट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में डुमरियाघाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि डुमरिया पकड़ी गांव में हुई हिंसक झड़प मामले में डुमरिया घाट थाना कांड संख्या 202/2026 में आरोपित अभियुक्त
राज कुमार, ऋतिक राज शर्मा दोनों पिता धनु शर्मा,
.मनीलाल शर्मा पिता स्व० निरंजन शर्मा तीनो ग्राम डुमरिया को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

