वाहन चेकिंग में चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, नगर थाना से हुई थी चोरी
बनकटवा। जितना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सैनिक रोड स्थित झांझरा हड़का सती माई मंदिर के पास एक व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
इस दौरान बाइक के चेसिस नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का मिलान किया गया, जिसमें दोनों अलग-अलग पाए गए। इसके बाद पुलिस ने चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक से संपर्क किया।
वाहन मालिक ने पुलिस को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल नगर थाना क्षेत्र से चोरी हो गई थी। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 149/21 पहले से दर्ज है।
पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान इंद्रजीत दास 45 वर्ष पिता जोगिंदर दास, निवासी बरवा विजयी, के रूप में की है। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

