नेपाल से पहुंचे बाराती, जेवर निकला नकली, टल गई शादी 

नेपाल से पहुंचे बाराती, जेवर निकला नकली, टल गई शादी 
Facebook WhatsApp

सुगौली। थाना क्षेत्र के बेलवतिया गांव में सोमवार की रात एक बारात आयी।सबकुछ पारम्परिक तरीके से सम्पन्न हो रहा था।जब कन्या निरीक्षण शुरू हुआ वर पक्ष गहना चढ़ाया गया। तब लड़की पक्ष वाले दूल्हे द्वारा लाए गए गहनों को नकली बताते हुए विवाह करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जम कर हंगामा हुआ और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लड़की पक्ष ने दूल्हे तथा उसके कुछ परिजनों को बंधक बना लिया।साथ हीं शादी में हुए पूरे खर्च की भरपाई के बाद ही छोड़ने की बात कह दी।

जानकारी के अनुसार बेलवतिया गांव निवासी लक्ष्मीनारायण सहनी की पुत्री आरती कुमारी का विवाह नेपाल के बारा जिला अंतर्गत परसोतिपुर निवासी जुगुल सहनी के पुत्र सुभाष कुमार सहनी के साथ तय हुआ  था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की रात नेपाल से बारात बेलवतिया पहुंची थी। कन्या निरीक्षण के समय लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे द्वारा लाए गए गहनों की जांच की और नकली पाए जाने के बाद लड़की पक्ष के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने शादी से साफ इनकार कर दिया।

लड़की पक्ष का कहना है कि गहनों के अलावा अन्य सामान की गुणवत्ता पर भी संदेह था। लड़की के भाई ने बताया कि धोखाधड़ी की आशंका को देखते हुए परिवार ने विवाह नहीं करने का फैसला लिया। साथ ही तिलक में दी गई राशि और शादी की तैयारियों में हुए खर्च की भरपाई की मांग की गई।

विवाद बढ़ने के बाद आधे से अधिक बाराती वापस लौट गए जबकि दूल्हा और उसके कुछ परिजन को कन्या पक्ष ने रात भर गांव में ही रोका। मंगलवार की सुबह लड़के पक्ष के लोगों ने थाना पहुंच कर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़के पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है तथा दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page