सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
Facebook WhatsApp

तुरकौलिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत जयसिंहपुर तकेया गांव में सर्पदंश से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान उमेश पासवान की 35 वर्षीय पत्नी सुगांति देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुगांति देवी बीती रात में अपने घर के दरवाजे पर जमीन पर सोई हुई थीं। इसी दौरान देर रात एक विषैले सांप ने उन्हें डंक मार दिया। सांप के काटते ही महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, तब उन्होंने बताया कि उन्हें सांप ने काट लिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजन बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल ले गए।

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। काफी प्रयास के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और मौत हो गई।  तुरकौलिया थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page