सहयोग शिविर की सफलता को लेकर  अनुमंडल पदाधिकारी ने  ढेकहां उत्तरी पंचायत का  भ्रमण किया 

सहयोग शिविर की सफलता को लेकर  अनुमंडल पदाधिकारी ने  ढेकहां उत्तरी पंचायत का  भ्रमण किया 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। आगामी 7 जुलाई को जिले के विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। फलस्वरूप प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है। मंगलवार को मोतिहारी प्रखंड के ढेकहां उत्तरी पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलता को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी  निशांत सिहारा ने भ्रमण किया।

सहयोग शिविर के लिए पंचायत स्तर पर प्रतिनियुक्ति अधिकारियों/कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा  कि शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।  सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने विशेष रूप से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। बैठक में शिविर के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, बिजली एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने सभी अधिकारियों को समय पर तैयारी पूरी करने एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं स्थानीय अधिकारियों ने भी सहयोग शिविर को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page