डायट मोतिहारी में पीबीएल बैठक-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला का किया गया आयोजन
मोतिहारी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, पूर्वी चम्पारण नित्यम कुमार गौरव की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), के सभागार में “परियोजना आधारित अधिगम (पीबीएल)” विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में जिला अंतर्गत विद्यालयों में अनुभव आधारित एवं करके सीखने की पद्धति को सुदृढ़ करना। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा ने उद्घाटन संबोधन में कार्य की प्रगति पर जोर दिया गया । वहीं इस कार्य को धरातल पर लागू करने पर विशेष बल दिया गया। डायट प्रवक्ताओं द्वारा पीबीएल के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पक्षों पर तकनीकी सत्र के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत की गई। कुछ चयनित विद्यालयों द्वारा पीबीएल पर किए गए नवाचारी कार्यों का प्रस्तुतीकरण कर साझा किया गया।
जिला तकनीकी टीम के द्वारा पीबीएल बच्चों में तार्किक क्षमता, समस्या समाधान, टीम वर्क एवं संवाद कौशल विकसित करने का सशक्त माध्यम बताया गया। जिले के सभी विद्यालयों में इसे प्रभावी रूप से लागू करने में यह उन्मुखीकरण कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगा। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मोतिहारी सरोज कुमार सिंह सहित, छौंडादानों, रामानुजम, फेनहारा, कपिलदेव राम, सम्भाग प्रभारी दिलीप कुमार, आमन्त्रित सदस्य नागेन्द्र प्रसाद, जिला टेक्निकल टीम से रमेश कुमार, कमलेश कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, अंजना कुमारी, बिभाष चन्द्र, सरिता कुमारी के साथ ही सभी प्रखंडों की टेक्निकल टीम उपस्थित थे।

