विवाहित महिला ने फंदे  से लटक कर  दी जान 

विवाहित महिला ने फंदे  से लटक कर  दी जान 
Facebook WhatsApp

तुरकौलिया। थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिजुलपुर गांव के वार्ड नम्बर 10 में 24 वर्षीय विवाहित महिला राधा कुमारी ने गले में फंदा लगाकर रविवार को आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा है। मृतका को दो माह का एक पुत्री है। शादी पिछले साल 2025 में 6 जून को सोनु कुमार से हुई थी।

घटना को लेकर पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के उत्तरी तेनुआ गांव के मृतका के भाई बुन्नीलाल यादव ने थाना पर एक आवेदन दिया है। दिये आवेदन में उसने बताया है कि मेरी बहन मानसिक विकार से ग्रसित रहती थी। पूर्व में भी कई बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी थी। रविवार रात तीन बजे खबर मिला कि मेरी बहन फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब बहन के ससुराल तुरकौलिया के बिजुलपुर पहुंचा तो घर पर कोई नही था।

शव को पुलिस पोस्टमार्टम में भेज दिया है। बहन की सास को कैंसर बिमारी है। घर के सभी लोग दिल्ली में इलाज करा रहे हैं। बहन के आत्महत्या करने में ससुराल वाले का हाथ नही है। साथ ही किसी प्रकार के साजिश में ससुराल वाले शामिल नही है।मामले में थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच पड़ताल की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page